---Advertisement---

कांग्रेसियों ने एनएच पर जाकर लगाए नारे

By
On:
Follow Us

मंडी में पहुंचे पचौरी की डांट से समिति ने बंद कर दी खरीदी
इटासी। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने यहां कृषि उपज मंडी में पहुंचकर मूंग खरीदी व्यवस्था देखी और किसानों की शिकायत पर वहां खरीद कर रही समिति के प्रतिनिधियों से मूंग रिजेक्ट करने का कारण पूछते हुए सोसायटी के सहायक प्रबंधक सौरभ सिंह सोलंकी से डांट-डपट कर दी। इस पर सहायक प्रबंधक भी भड़क गया और पचौरी के किसी भी सवाल का जवाब नहीं देते हुए खरीदी बंद करके चल दिया। इसके बाद नाराज कांग्रेसियों ने मंडी में हंगामा किया और नेशनल हाईवे 69 पर किसानों के साथ चक्काजाम कर दिया।
it3717 2श्री पचौरी दोपहर लगभग 1 बजे कृषि उपज मंडी पहुंचे और किसानों से चर्चा की। उन्होंने परेशान किसानों के नाम भी नोट किए। उनके साथ पूर्व मंत्री विजय दुबे काकूभाई, पूर्व विधायक अंबिका प्रसाद शुक्ला, पूर्व मंडी अध्यक्ष रमेश बामने, जिला कांगे्रस अध्यक्ष पुष्पराज पटेल, जिला पंचायत सदस्य बाबूभाई चौधरी, सत्येंद्र फौजदार, मयूर जायसवाल, पंकज राठौर सहित अनेक नेता उपस्थित थे। पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी एसडीएम अभिषेक गेहलोत और तहसीलदार कदीर खान से चर्चा के बाद मंडी से चले लेकिन खरीदी कर रही समिति के नाराज पदाधिकारियों ने खरीद बंद कर दी। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खरीदी शुरू कराने दबाव बनाया। सर्वेयर राहुल कुशवाहा को कांग्रेसियों ने जबरदस्ती खरीदी केंद्र ले जाने का प्रयास किया तो सोसायटी संचालकों ने विरोध किया। इसी बीच पुलिस मौके पर आयी और मामले का संभाला।
पचौरी के जाते ही रोड पर नारेबाजी
श्री पचौरी के जाते ही कुछ कांग्रेसियों के साथ करीब एक दर्जन लोग नेशनल हाईवे पर पहुंच गए। बाबई के नेता विकल्प डेरिया, होशंगाबाद से अजय सैनी और इटारसी से सम्राट तिवारी किसानों को लेकर नेशनल हाईवे पर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। इस बीच एसडीएम अभिषेक गेहलोत, एसडीओपी अनिल शर्मा ने पहुंचकर उनको कहा कि रोड पर नहीं जो भी बात करना है, खरीद केन्द्र पर ही होगी। इसके बाद सभी रोड से उठे। इस दौरान कुछ देर के लिए एनएच पर जाम लग गया था।
एसडीओपी के सवाल पर निरुत्तर
जिस वक्त कांग्रेसी नेशनल हाईवे पर चक्काजाम का प्रयास कर रहे थे, उसके बाद किसानों को भड़का रहे एक युवक को अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनिल शर्मा ने जमकर लताड़ लगायी। जब उससे एसडीओपी ने सवाल किए तो वह निरुत्तर हो गया और वहां से धीरे से खिसक लिया। दरअसल, यह युवक कई-कई दिन तुलाई नहीं होने की बात कर रहा था तो श्री शर्मा ने उससे पूछ लिया कि वे स्वयं लगातार यहां आ रहे हैं, पिछले पंद्रह दिन में तो उसे कभी नहीं देखा तो युवक सकपका गया और बोला कि मैं तो आज ही आया हूं, अन्य किसान परेशान हैं। एसडीओपी ने खेती संबंधी और सवाल शुरु कर किसानों को भड़काने पर लताड़ा तो युवक धीरे से वहां से खिसक लिया।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.