इटारसी। किंग्स इलेवन पंजाब इटारसी द्वारा आयोजित श्री गुरुनानक कप टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 12 नवंबर, बुधवार को सुबह 10 बजे किया जाएगा। यह प्रतियोगिता गांधी स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का समापन 16 नवंबर, रविवार को होगा।
आयोजन समिति के प्रमुख मन्नी छाबड़ा ने बताया कि यह इस प्रतियोगिता का द्वितीय वर्ष है। इसमें विभिन्न टीमों के बीच टेनिस बॉल से रोमांचक मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता टीम को आकर्षक पुरस्कार राशि और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। प्रथम विजेता को 41,000 रुपए नकद और ट्रॉफी तथा उपविजेता को 21,000 रुपए नकद और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाडिय़ों का सम्मान भी किया जाएगा।








