---Advertisement---

इंडियन हैदरी क्लब ने जीता श्री गुरुनानक कप सीजन 2 का खिताब

By
On:
Follow Us

इटारसी। श्री गुरुनानक कप सीजन 2 क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को रोमांचक समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडियन हैदरी क्लब ने खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता के आयोजक मन्नी छाबड़ा ने बताया कि टूर्नामेंट का फाइनल मैच इंडियन हैदरी क्लब और बी बॉयज के बीच 10 ओवर का खेला गया।

फाइनल मुकाबले का हाल

इंडियन हैदरी क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 102 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। टीम के लिए बंटी ने 31 रन और इरफान ने 26 रन का योगदान दिया। जवाब में, बी बॉयज के इमरान ने 25 रनों की अच्छी पारी खेली, लेकिन इंडियन हैदरी के गेंदबाज अनस ने अंतिम ओवर में दो महत्वपूर्ण विकेट लेकर मैच का रुख पलट दिया। इंडियन हैदरी क्लब ने यह रोमांचक फाइनल 21 रनों से जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की।

दो सेमीफाइनल मैच भी खेले गए

पहला सेमीफाइनल : यह मुकाबला आरसीसी लोहारिया और इंडियन हैदरी क्लब के बीच हुआ। इंडियन हैदरी ने अनस के 52 रनों की मदद से 99 रन बनाए। जवाब में, आरसीसी लोहारिया अच्छी शुरुआत के बावजूद निक्की और तन्मय की शानदार गेंदबाजी (3-3 विकेट) के सामने टिक नहीं पाई और इंडियन हैदरी ने फाइनल में प्रवेश किया।

दूसरा सेमीफाइनल : बी बॉयज और केसीसी युवराज के बीच हुए इस मैच में केसीसी युवराज सिर्फ 59 रन ही बना सकी। रोहित, गौरव और अंकित ने 3-3 विकेट लेकर बेहतरीन गेंदबाजी की। जवाब में, बी बॉयज ने आखिरी गेंद पर मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई।

पुरस्कार वितरण

  • * मैन ऑफ द मैच (फाइनल): अनस
  • * बेस्ट बॉलर : तन्मय
  • * बेस्ट बैट्समैन : बिक्की
  • * मैन ऑफ द सीरीज : अभिषेक पाण्डेय

प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, सिख समाज के अध्यक्ष जसवीर सिंह छाबड़ा, भाजपा नेता सन्नी छाबड़ा और राहुल चौरे उपस्थित रहे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.