इटारसी। लिवर की जांच फाइब्रोस्कैन मशीन से, अपने ही शहर में अत्यंत कम दर पर कराने का बेहतर मौका है, कल 20 नवम्बर गुरूवार को, सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक। इससे फैटी लिवर की स्थिति का पता चलता है और समय पर उपचार कराया जा सकता है।
क्या है फाइब्रोस्कैन?
फाइब्रोस्कैन एक अल्ट्रासाउंड-आधारित परीक्षण है जो यकृत की कठोरता और वसा की मात्रा को मापता है। यह लीवर में क्षति, जैसे कि फाइब्रोसिस या सिरोसिस के स्तर का पता लगाने में मदद करता है। यह प्रक्रिया दर्द रहित होती है और यकृत बायोप्सी का एक सुरक्षित और सुविधाजनक विकल्प प्रदान करती है।
इस शिविर में लिवर की जांच के साथ ही HbA1C, लिपिड प्रोफाइल, थायरॉयड प्रोफाइल, यूरिक एसिड की भी जांच की जाएगी।
गुरुनानक मेडिकल सेंटर के संचालक डॉ. ताविश अरोरा ने बताया कि लिवर में फैट जमा होने की संभावना उन लोगों में अधिक होती है जिनमें मोटापा, डायबिटीज या ब्लड में कोलेस्ट्रोल की मात्रा ज्यादा हो। इसकी जांच पांच हजार रुपए में होती है, जो कल शिविर में केवल पांच सौ रुपए में होगी। शिविर में लाभ लेने के लिए मोबाइल नंबर 9964791424 पर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।









