तीन दिवसीय प्रशिक्षण
होशंगाबाद। विगत शुक्रवार से चल रहे छात्रावास अधीक्षिकाओं एवं अधीक्षक का प्रशिक्षण आज समापन हो गया। इन तीन दिनों में अधीक्षकों ने छात्रावास मैनेजमेंट के गुर सीखे। जिले में पदस्थ सभी अधीक्षकों को मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। छात्रावास में निवासरत छात्र-छात्राओं के सर्वाग्रीण विकास हेतु मार्गदर्शन दिया गया। आदिवासी विभाग के उपायुक्त जेपी यादव ने बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करने हेतु निर्देश दिए। सहायक आयुक्त आदिवासी चंद्रकांता सिंह ने अधीक्षकों से कहा कि जो भी अधीक्षक जिले में सर्वश्रेष्ठ कार्य करेगा उसे वर्ष के अंत में सम्मानित किया जाएगा। सफाई से बच्चों को रखने हेतु प्रेरित किया जाए। इस अवसर पर मास्टर टेनर दीपाली पठारिया ने सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। सहायक संचालक भरत शर्मा ने सभी अधीक्षकों को बच्चों की सुरक्षा हेतु सुझाव दिए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अंजली दुबे मिश्रा, कनकलता बड़कुर, आरती चौधरी, बसंत मीना, अनिता कुंडू, डीएस चौहान, उर्मिला कुमरे आदि उपस्थित थे।
सीखे छात्रावास मैनेजमेंट के गुर
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







