---Advertisement---

मेष, मिथुन और मकर राशि वालों के लिए दिन काफी अनुकूल और लाभदायक

By
On:
Follow Us

आज चंद्रमा उत्तराषाढ़ा नक्षत्र से संचार करते हुए मकर राशि में गोचर करेंगे। आज रूचक राजयोग भी बन रहा है, जिससे मेष, मिथुन और मकर राशि वालों के लिए दिन काफी अनुकूल और लाभदायक रह सकता है। आज 25 नवंबर 2025, मंगलवार का राशिफल ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर इस प्रकार है।

  • मेष : आज का दिन आपके करियर के लिए शुभ रहेगा। नौकरी में सकारात्मक स्थिति का फायदा मिलेगा। चतुराई से अपना काम निकलवा पाएंगे। धन लाभ के अवसर मिलेंगे।
  • वृषभ : आज आपके कंधों पर अतिरिक्त जिम्मेदारियां आ सकती हैं। किसी भी व्यक्ति से जल्दबाजी में वादा करने से बचें। काम को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने पर ध्यान दें।
  • मिथुन : स्वभाव की उग्रता पर नियंत्रण रखना चाहिए। अधिक खर्च होने की आशंका है। हालांकि, व्यावसायिक मामलों में लाभ मिल सकता है।
  • कर्क : आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक मामलों में सावधानी बरतें। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखने की जरूरत है।
  • सिंह : आर्थिक लेन-देन में भूलचूक से बचें। विरोधियों की सक्रियता से कुछ उलझन बनी रह सकती है। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। उधार के लेन-देन से बचें।
  • कन्या : आर्थिक प्रयास पक्ष में बनेंगे। सकारात्मक माहौल का लाभ मिलेगा। भेंटवार्ता को उचित दिशा में बनाए रखने में सफल रहेंगे। सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है।
  • तुला : उपलब्धियों को बढ़ाने पर ध्यान रहेगा। भेंटवार्ता और प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा। पैतृक गतिविधियों में तेजी रहेगी। घर परिवार में विनम्रता बनाए रखें।
  • वृश्चिक : सामाजिक स्तर बेहतर बना रहेगा। करियर और कारोबार में प्रभावशीलता बढ़ेगी। इच्छित परिणाम बनेंगे। साहस और पराक्रम बढ़ाएंगे। रिश्तों को मजबूती मिलेगी।
  • धनु : अपनी बचत पर ध्यान दें और खर्चों पर नियंत्रण रखें। जोखिम उठाने का भाव रखेंगे, लेकिन किसी प्रलोभन में न आएं।
  • मकर : आपके लिए आज का दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा। धन लाभ के अच्छे मौके मिलेंगे। निवेश पर नियंत्रण रखना चाहिए। प्रेम प्रस्तावों को समर्थन मिल सकता है।
  • कुंभ : न्यायिक मामलों में धैर्य रखने की जरूरत है। अचानक कोई भी बड़ा कदम उठाने से बचें और पैसों का रिस्क न लें। जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे।
  • मीन : वाणिज्यिक विषयों में जल्दबाजी न दिखाएं। आवश्यक जानकारी जुटाएं और प्राथमिकता सूची बनाकर कार्य करें। वैदेशिक प्रयास गति लेंगे।

> ध्यान दें : यह एक सामान्य राशिफल है। व्यक्तिगत और सटीक जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ ज्योतिषी से सलाह लेना उचित होगा।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.