इटारसी। नर्मदापुरम जिला सर्व ब्राह्मण समाज ने आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा सार्वजनिक मंच पर ‘ब्राह्मण बेटियों के खिलाफ कथित अमर्यादित टिप्पणी’ करने पर कड़ा रोष व्यक्त किया है। समाज ने वर्मा के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई और पद से हटाने की मांग की है। कल इस संबंध में सर्व ब्राह्मण समाज इटारसी थाने में एफआईआर कराने और सीएम से वर्मा को पद से हटाने की मांग लेकर दोपहर 1 पहुंचेंगे। इससे पहले सभी रेस्ट हाउस में एकत्र होंगे।
विरोध प्रदर्शन और मांगें
सर्व ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल, का नेतृत्व समाज के अध्यक्ष पंडित जितेंद्र ओझा कर रहे हैं, उन्होंनेे घोषणा की है कि इस आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ अधिकारी संतोष वर्मा के खिलाफ टिप्पणी के संबंध में कल पुलिस में औपचारिक शिकायत (एफआईआर) दर्ज कराई जाएगी। समाज मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करेगा और अधिकारी संतोष वर्मा को उनके वर्तमान पद से हटाने का ज्ञापन सौंपेगा।
पंडित जितेंद्र ओझा ने अपने बयान में अधिकारी के पुराने विवादों का भी उल्लेख किया, जिनमें कथित तौर पर 420 के आरोप में जेल जाने और सार्वजनिक रूप से एक महिला द्वारा अपमानित होने की घटनाएं शामिल हैं, और कहा कि ऐसे व्यक्ति का प्रशासनिक पद पर बने रहना स्वीकार्य नहीं है।








