इटारसी। 26 एवं 27 नवंबर को इंदौर में आयोजित होने वाली 47वीं सीनियर स्टेट सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप के लिए जिले की टीम बुधवार सुबह पंचवली एक्सप्रेस से इंदौर के लिए रवाना होगी। प्रस्थान से पूर्व परंपरानुसार सभी खिलाडिय़ों द्वारा खेल सामग्री का पूजन किया गया।
पूजन कार्यक्रम में जिला सॉफ्टबॉल संघ के सचिव अश्वनी मालवीय विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला टीम में इस वर्ष लड़कियों की टीम की कप्तान निधि तिवारी और लड़कों की टीम के कप्तान पीयूष कतिया को बनाया गया है। दोनों टीमें अपने कोच आलोक चौधरी के मार्गदर्शन में चैंपियनशिप में भाग लेंगी। जिला सॉफ्टबॉल संघ को खिलाडिय़ों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।









