इटारसी। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, कावेरी स्टेट, इटारसी में आज विधि नायक श्री आदिनाथ भगवान की स्थापना की तीसरी वर्षगांठ बड़े ही भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुई। यह दिन इसलिए भी विशेष था क्योंकि आज ही संपूर्ण भारतवर्ष में तारण जयंती मनाई जा रही है।
मंदिर समिति के अध्यक्ष, दीपक जैन एडवोकेट ने बताया कि वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्रात:काल भगवान श्री आदिनाथ का भव्य अभिषेक एवं शांतिधारा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पावन अवसर पर, भगवान के प्रथम अभिषेक और शांतिधारा करने का सौभाग्य एडवोकेट सम्यंत जैन, अरविंद कुमार जैन, जैनम परिवार, इटारसी को प्राप्त हुआ।
वहीं, द्वितीय शांतिधारा करने का सौभाग्य श्रीमती गुंजन-निलेश जैन एवं किशोर कुमार-सचिन जैन को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में समाज के अनुयायियों ने उत्साह से भाग लिया और विधि नायक भगवान के चरणों में अपनी श्रद्धा निवेदित की।









