इटारसी। गोवा में 10 अगस्त से होने वाली सब जूनियर बायज पश्चिम क्षेत्र राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए खिलाडिय़ों का चयन 1 अगस्त से सीहोर में होगा। जिला फुटबाल संघ होशंगाबाद के सचिव दीपक परदेसी ने बताया कि अखिल भारतीय फुटबाल संघ एवं मध्यप्रदेश फुटबाल संघ से पत्र प्राप्त हुए हैं।
पत्र के अनुसार खिलाडिय़ों का चयन और प्रशिक्षण 1 अगस्त से सीहोर में होना है। चयन प्रशिक्षण के लिए जिले के पंजीकृत चयनित खिलाडिय़ों को भाग लेने की पात्रता होगी एवं आवश्यकता होने पर अन्य अच्छे खिलाडिय़ों को भी आमंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी का जन्म 1 जनवरी 2003 से 31 दिसंबर 04 के बीच होना चाहिए। सेंट्रल बोर्ड आफ सेंकेंड्री एजुकेशन या जन्मतिथि सहित अन्य जन्म प्रमाण पत्र, नगर निगम या रजिस्ट्रार द्वारा प्रमाणित होना चाहिए। खिलाड़ी को मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा, सब जूनियर अंतर जिला फुटबाल प्रतियोगिता 24 जुलाई से प्रारंभ होगी। जिले के सभी पंजीकृत खिलाडिय़ों को इस प्रतियोगिता में भाग लेना अनिवार्य है। प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन प्रक्रिया में भाग लेंगे। प्रशिक्षण शिविर में चयनित खिलाडिय़ों से संबंधित व्यय जिला फुटबाल संघ के माध्यम से मध्यप्रदेश संघ द्वारा दिया जाएगा।
राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए चयन 1 अगस्त से
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







