इटारसी। रेल संस्थान बारह बंगला के चुनाव कराने के लिए वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन के नेता सक्रिय हो गए हैं। यूनियन के पहली पंक्ति के स्थानीय कर्मचारी नेताओं ने भोपाल स्थित अधिकारियों से इस संबंध में चर्चा करके जल्द से जल्द बारह बंगला रेल संस्थान के चुनाव कराने की मांग की है।
यूनियन के नेताओं का कहना है कि रेल संस्थान के चुनाव हर दो वर्ष में होना चाहिए। लेकिन वर्तमान में यहां काबिज संस्थान सचिव ने चुनाव का नोटिस तक नहीं निकाला है। यूनियन के मंडल कोषाध्यक्ष केके शुक्ला, राजू सिंग, एमके अग्रवाल, संतोष शुक्ला ने कहा कि मंडल कार्यालय से रेल संस्थान के चुनाव कराने के आदेश भी जारी हो गए हैं, लेकिन सचिव ने नोटिस नहीं निकाला। इसके खिलाफ भोपाल के अधिकारियों से बातचीत हुई है. यह जानकारी यूनियन के प्रवक्ता प्रीतम तिवारी ने दी है।
रेलवे इंस्टीट्यूट बारह बंगला के चुनाव कराने की मांग
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







