इटारसी। शहर में भक्ति और आस्था का माहौल बनाने के लिए पूज्य हरे माधव का 50 वॉ प्राकट्य दिवस कल, रविवार, 30 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस शुभ अवसर पर सिंधु भवन, सिंधी कॉलोनी गली नंबर 4 में विशेष सत्संग एवं भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया है।
भक्तिमय कार्यक्रम का विवरण
हरे माधव के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6 बजे से होगी। संगत एवं भक्त इस दौरान सत्संग के माध्यम से गुरु महिमा और अध्यात्मिक संदेशों का श्रवण करेंगे। भंडारा प्रसादी में सादर आमंत्रण सत्संग की समाप्ति के बाद सभी उपस्थित संगत के लिए भंडारा प्रसादी का आयोजन भी किया है। आयोजकों ने सभी संगतजनों से विनम्र विनती की है कि वे सत्संग एवं भंडारा प्रसादी में सादर आमंत्रित हैं और अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हों।









