होशंगाबाद। आज एन.एस.यू.आई छात्र नेता रोहन जैन के नेतृत्व में कलेक्टर को सरकारी स्कूल में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित कर सभी सरकारी स्कूलों के निरीक्षण कर अव्यवस्थाओं को दूर करने की मांग उठाई। वहीं दूसरी ओर स्कूल प्रारंभ होने पर किताबों की स्थिति, उनका वितरण, बच्चों के बैठने की व्यदवस्था, बिजली की व्यवस्था , पानी की टंकी की साफ सफाई आदि बातों की शीघ्रता से जांच करने की बात कही है। ज्ञापन देने वालों में शिवम पांडेय, सत्यम तिवारी, आयुष पांडे, रितेश पटेल, पीयूष सोनी, मुकुल वर्मा, आकाश जनोरिया, मानस वर्मा, शिवम मालवीय, महेंद्र आठवणी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्कूलों में हो रही अव्यवस्थाओं को दूर करने की उठाई मांग
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







