---Advertisement---

13 डंपर पकड़े, खनिज विभाग ने बनाया केस

By
On:
Follow Us

अवैध उत्खनन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
इटारसी। अवैध खनिज उत्खनन के खिलाफ उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने सारी रात कार्रवाई करके तेरह डंपरों को पकड़कर थाने में खड़ा किया है। पुलिस की सूचना के बाद खनिज विभाग ने अवैध खनिज उत्खनन की कार्रवाई की है, खनिज विभाग के अनुसार प्रकरण तैयार करके कलेक्टर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
it11717 2टीआई भूपेन्द्र सिंह मौर्य ने बताया कि रात 12 से सुबह 4 बजे के बीच खेड़ा के पास धौखेड़ा तिराहे पर डंपरों को पकड़ा है। ये डंपर मरोड़ा और गुराडिय़ा से रेत भरकर आ रहे थे। पुलिस ने इन डंपरों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट, ओवर लोडिंग, फिटनेस, बीमा, ड्रायविंग लायसेंस संबंधी कार्रवाई की है जबकि खनिज विभाग ने अवैध उत्खनन और परिवहन का प्रकरण पंजीबद्ध किया है। रात लगातार चार घंटे की कार्रवाई के बाद पुलिस ने सभी तेरह डंपरों को पुलिस थाने में जाकर खड़ा किया और खनिज विभाग को सूचना कर दी। सुबह जिला खनिज अधिकारी शशांक शुक्ला ने आकर पकड़े गए डंपरों की जांच की।
श्री शुक्ला ने बताया कि तेरह में से तीन डंपरों के पास सभी जानकारी सही थी। उन पर खनिज विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की जबकि पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन की कार्रवाई की है। खनिज विभाग ने दस डंपरों के खिलाफ निर्धारित से अधिक रेत मिलने पर अवैध खनिज उत्खनन की कार्रवाई की है, जिसे कलेक्टर न्यायालय में भेजा जाएगा। सभी डंपर फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में पुलिस थाने में खड़े किए हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.