इटारसी। स्वामी गोविन्द देव गिरि जो अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि न्यास के कोषाध्यक्ष और कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के संस्थापक हैं, द्वारा 1986 में स्थापित गीता परिवार संस्था, इस वर्ष मध्य प्रदेश में अपना भव्य वार्षिक उत्सव आयोजित करने जा रही है।
गीता परिवार इटारसी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस अनुष्ठान का मुख्य केंद्र भोपाल होगा। गीता जयंती पर आयोजन 01 दिसंबर, 2025 (मोक्षदा एकादशी) को गीता जयंती समारोह, भव्यता और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। मध्य प्रदेश गीता परिवार के अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष के अनुसार, इस अवसर पर गीता गौरव सम्मान और गीता-ज्ञान-पुण्य-प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में संस्थापक एवं पूज्य गोविन्द देव गिरि महाराज तथा पूज्य श्री सुनील पाल द्वारा विशेष मार्गदर्शन दिया जाएगा। परिवार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है, जिसके तहत 18 विषयों में 15 लाख बच्चों को नि:शुल्क संस्कार एवं मूल्य शिक्षा प्रदान करने का लक्ष्य है। इसके अलावा, संस्था द्वारा 24&7 नि:शुल्क मार्गदर्शन एवं समाधान के लिए हेल्पलाइन भी संचालित की जा रही है। गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में, 31 दिसंबर तक गीता जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न आयोजन किए जाएंगे।









