इटारसी। समीपस्थ ग्राम बोरतलाई निवासी एक नवविवाहिता ने अज्ञात कारणों सेे आज सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला को परिजन तत्काल यहां डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय अस्पताल लेकर आए जहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बोरतलाई में चंद्रशेखर दास महंत के खेत में बने घर में रहने वाले तथा मजदूरी करने वाले अशोक यादव की पत्नी गायत्री बाई ने सुबह जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। चंद्रशेखर को जैसे ही घटना की जानकारी मिली उसने तुरंत उसे सुबह लगभग पौने सात बजे इटारसी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर के बाद इलाज के दौरान लगभग 8 बजे गायत्री ने दम तोड़ दिया। मृतिका के पति अशोक ने बताया कि कुछ माह पूर्व ही उनका प्रेम विवाह हुआ है और वो मूलत: पिपरिया के पास बीजनवाड़ा गांव के रहने वाले हैं। तहसीलदार कदीर खान एवं पुलिस ने बयान दर्ज करके, मृतिका के परिजनों को भी सूचित कर दिया है। महिला ने जहर क्यों और किन परिस्तिथियों में खाया यह अभी पुलिस की जांच का विषय है।
नवविवाहिता ने जहरीला पदार्थं खाया, मौत
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







