इटारसी। सेवन स्टार क्लब इटारसी द्वारा धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में संगीत में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह आध्यात्मिक आयोजन 26 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 1 जनवरी 2026 तक न्यास कॉलोनी स्थित वृंदावन गार्डन में होगी। प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सायं 6 बजे तक कथा चलेगी।
भागवत कथा का वाचन बाल साध्वी राधा देवी के श्रीमुख से किया जाएगा। साध्वी राधा देवी श्री राधा हर सिद्ध आश्रम, गोवर्धन ब्रज धाम की अध्यक्ष हैं और अपनी ओजस्वी वाणी से कथा का रसपान कराएंगी। आयोजन के दौरान, महामंडलेश्वर भैया दास महाराज श्री बालाजी धाम आश्रम, गौशाला, डूंडाहेड़ा, बागपत भी मुख्य रूप से उपस्थित रहकर भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। समिति ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों और भक्तों से निवेदन किया है कि वे इस पवित्र श्रीमद् भागवत कथा में सपरिवार शामिल हों और कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करें।









