इटारसी। ब्लाइंड टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतकर लौटीं बैतूल जिले के ग्राम राक्शी की बेटी कुमारी दुर्गा यादव का भोपाल से लेकर बैतूल तक जोरदार स्वागत हुआ। दुर्गा यादव ने फाइनल खेलकर देश को गौरव दिलाया है। वापसी पर, केसला ब्लॉक के श्री राधे कृष्णा मंदिर डांडीवाड़ा में राष्ट्रीय यदुवंशम् सेना द्वारा उनका भव्य अभिनंदन किया गया।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष् पवन यादव ने साथियों के साथ मिलकर दुर्गा यादव का स्वागत किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश युवा अध्यक्ष नारायण यादव, बैतूल ग्रामीण अध्यक्ष संतोष यादव, मध्य प्रदेश सचिव कर्मवीर यादव और अन्य दर्जनों संगठन के साथी उपस्थित रहे, जिन्होंने दुर्गा की इस उपलब्धि को पूरे यदुवंश समाज और जिले के लिए गर्व का विषय बताया।









