---Advertisement---

कृषि उपज मंडी में 1000 से अधिक ट्रॉलियों का महाजाम घंटों परेशान रहे किसान

By
On:
Follow Us

सचिव ने संभाला मोर्चा, बाहर तक खड़ी हैं ट्रॉलियां

इटारसी। सोमवार को सप्ताह के पहले दिन इटारसी कृषि उपज मंडी में धान की बंपर आवक दर्ज की गई। एक हजार से ज्यादा ट्रैक्टर ट्रॉलियों में धान लेकर कई जिलों के किसान मंडी पहुंचे, जिससे पूरा परिसर भर गया और व्यवस्था बुरी तरह लडखड़़ा गई। कृषि उपज मंडी इटारसी में आज सोमवार को उपज लेकर पहुंचे किसानों को भीषण जाम का सामना करना पड़ा।

मंडी परिसर में एक साथ 1000 से अधिक धान की ट्रॉलियों के पहुंचने से मंडी के अंदर और बाहर, मुख्य सड़कों तक ट्रॉलियों की लंबी कतारें लग गईं। घंटों तक चले इस मंडी परिसर में लगे इस महाजाम से किसान अपनी उपज बेचने के लिए लंबा इंतजार करने को मजबूर हुए।

समस्या कैसे हुई गंभीर?

सोमवार का दबाव : सप्ताह के पहले दिन सोमवार बड़ी संख्या में किसान अपनी ट्रॉली और ट्रैक्टर लेकर मंडी पहुंचे। ट्रॉलियों की संख्या इतनी अधिक हो गई कि मंडी के प्रवेश द्वार से लेकर परिसर के भीतर तक आवागमन घंटों तक रुका रहा। भीषण जाम और किसानों की परेशानी को देखते हुए मंडी प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ। मंडी सचिव, प्रशांत पांडेय ने स्वयं मोर्चा संभाला और यातायात व्यवस्था को सुचारु करने का प्रयास किया।

सचिव ने खुद मौके पर खड़े रहकर ट्रॉलियों को व्यवस्थित तरीके से लगवाया। आगे की व्यवस्था और अपील मंडी प्रशासन अब भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए अतिरिक्त इंतज़ामों पर विचार कर रहा है। भीड़ को नियंत्रित करने और वाहनों की पार्किंग को व्यवस्थित करने के लिए नए इंतजाम किए जाएंगे। मंडी सचिव ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी बारी का धैर्यपूर्वक इंतजार करें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि बार-बार जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.