---Advertisement---

‘अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 14 से, इस वर्ष पहला ईनाम एक लाख रुपए

By
Last updated:
Follow Us

इटारसी में 60 साल पुरानी हॉकी परंपरा का गौरवशाली पल

इटारसी। भारतीय हॉकी की 100 गौरवशाली वर्ष की पूर्ति के उपलक्ष्य में, नगर पालिका परिषद इटारसी इस वर्ष 14 दिसंबर से 21 दिसंबर तक मिनी गांधी स्टेडियम में अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कर रही है। यह प्रतियोगिता इटारसी की छह दशक से अधिक पुरानी समृद्ध हॉकी विरासत को दर्शाती है। इस मेगा इवेंट की तैयारियों की जानकारी देने के लिए न्यास कॉलोनी स्थित ठाकुरजी गार्डन में मंगलवार को एक पत्रकारवार्ता आयोजित की गई।

इस अवसर पर मंच पर पंकज चौरे नगरपालिका अध्यक्ष, राहुल चौरे नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष, एससी लाल वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी, दीपसिंह ठाकुर कोच, निर्मल सिंह राजपूत नगर पालिका उपाध्यक्ष, सर्वप्रीत सिंघ भाटिया सचिव, जयराज सिंह भानू वरिष्ठ खिलाड़ी, रविन्द्र सिंह जोशी, शेख नियाज, गिडियन अल्फ्रेड, अमित श्रीवास, गोलू भाटिया, बिट्टू बोहरा जैसे वरिष्ठ खिलाड़ी और सामाजिक कार्यकर्ता मनीष सिंह ठाकुर, शैलेन्द्र दुबे मौजूद रहे। संचालन जयकिशोर चौधरी ने, आभार प्रदर्शन शैलेन्द्र दुबे ने किया।

प्रतियोगिता की मुख्य घोषणाएं

मंचासीन अतिथियों ने पत्रकारों को बताया कि यह आयोजन जन सहयोग और नगर पालिका परिषद के समर्थन से हो रहा है। 14 दिसंबर से शुरू होकर 21 दिसंबर को मिनी गांधी स्टेडियम में समापन होगा। पूरे भारत से लगभग 20 उत्कृष्ट हॉकी टीमें इस महाकुंभ में हिस्सा लेंगी। नगर पालिका परिषद ने टूर्नामेंट के लिए 9 लाख की राशि स्वीकृत की है, जबकि शेष राशि जनसहयोग से जुटाई जाएगी।

मिहानी परिवार का विशेष योगदान : इस वर्ष प्रतियोगिता में घोषित तीन पुरस्कारों के अलावा मिहानी परिवार की ओर से विशेष योगदान के रूप में एक महत्वपूर्ण घोषण 1 लाख 11 हजार रुपए देने की गई है। समिति ने मिहानी परिवार का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

बदलाव: भारतीय हॉकी के शताब्दी वर्ष के चलते, प्रतियोगिता में दो बड़े बदलाव किए गए हैं, पुरस्कारों की संख्या बढ़ाकर तीन की गई है और प्राइज मनी में वृद्धि करके प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपए किया है। टूर्नामेंट के फाइनल मैच में प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग के आने की स्वीकृति मिल चुकी है।

किसने, क्या कहा?

पंकज चौरे, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद : यह प्रतियोगिता नगर पालिका परिषद द्वारा करायी जाती है, इस वर्ष यह आयोजन बच्चों की परीक्षाओं की तिथियों को देखते हुए दिसंबर माह में हो रहा है, आगे भी दिसंबर माह में ही कराया जाएगा। यह प्रतियोगिता पूरे शहर का आयोजन है, इसमें सबका सहयोग मिलता रहा है, आगे भी मिलेगा।

राहुल चौरे अध्यक्ष, प्रतियोगिता समिति: हॉकी हमारी धरोहर है। हम इस परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं और हर वर्ष की तरह इस बार भी सबके सहयोग से यह भव्य आयोजन किया जाएगा।

एससी लाल, वरिष्ठ खिलाड़ी: 60 वर्ष से मैं यह टूर्नामेंट देख रहा हूं। यह इटारसी का गौरव है कि जहां प्रदेश की बड़ी-बड़ी प्रतियोगिताएं बंद हो गईं, वहीं हमारी यह प्रतियोगिता अब तक जारी है। नेशनल और स्टेट की मिलाकर अभी 19 टीमें हैं और हम कुछ देश की ज्यादा नामी टीमों को लाने की कोशिश कर रहे हैं।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.