इटारसी। बुधवार, 10 दिसंबर 2025 को बूढ़ीमाता सब-स्टेशन से संचालित होने वाले 11KV मालवीयगंज फीडर की बिजली आपूर्ति मेंटेनेंस (रखरखाव) कार्य के चलते बंद रहेगी।
विद्युत वितरण कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह विद्युत कटौती सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक, यानी कुल तीन घंटे के लिए की जाएगी। इस दौरान मालवीयगंज क्षेत्र में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
कंपनी ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है और असुविधा से बचने के लिए आवश्यक कार्य पहले से निपटाने का अनुरोध किया है।









