होशंगाबाद। होशंगाबाद जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पंचमढी मे हर वर्ष नागपंचमी में विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। यह 10 दिवसीय मेला पंचमढी के समीप सतपुडा टाइगर रिर्जव मे स्थित दुर्गम पहाडी नागद्वारी मे आयोजित किया जाता है। मेले में बडी संख्या मे श्रद्धालु भाग लेते है। गत दिवस कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने दुर्गम पहाडी मार्गों में 12 किलोमीटर पद यात्रा कर मेले की तैयारियो का मौके पर जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को मेले में सुरक्षा प्रबंधों, पेयजल आपूर्ति, उपचार व्यवस्था, संचार व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था तथा आवास व्यवस्था के संबंध मे निर्देश दिये। मेले की व्यवस्थाओ के लिये विभिन्न अधिकारी एवं उनके सहायक तैनात किये गये है। नागद्वारी मेले के लिये मटकुली, पगारा, पंचमढी, नागफनी, जलगली, काला झाड, जोडनाला, हनुमान गिरी, चित्रशाला, चिंतामढी गुफा, काजरी तथा नागद्वारी मे सहायक कंट्रोल रूम बनाये गये है।
कलेक्टर ने कहा कि मेले में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के लिये सेक्टर वार अधिकारी तैनात किये गये है। सभी अधिकारी अपने सेक्टर की साफ सफाई तथा पेयजल व्यवस्था पर विशेष ध्यान दे। मेले में शामिल होने वाले श्रद्धालुओ की धार्मिक भावनाओ का सम्मान करते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करे। सभी सेक्टर अधिकारी प्रतिदिन सुबह 8 बजे एवं शाम 5 बजे अपने सेक्टर से सबंधित रिपोर्ट तहसील कार्यालय पंचमढी मे स्थापित कंट्रोल रूम में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करे। मेले के दौरान किसी भी तरह की कानून और व्यवस्था की स्थिति एवं आपातकलीन स्थिति होने पर सेक्टर अधिकारी मुख्य मेला कंट्रोल रूम को तत्काल सूचना दें। विभिन्न अधिकारियो से समन्वय बनाकर कार्य करे। मेला अवधि मे सेक्टर अधिकारियो का मुख्यालय उनका सेक्टर मुख्यालय रहेगा।
नागद्वारी मेला 18 से 28 जुलाई तक
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







