इटारसी। आज 10 दिसंबर 2025 को शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय इटारसी में 75 वॉ मानवाधिकार दिवस मनाया। इस अवसर पर महाविद्यालय मैदान में राजनीति शास्त्र विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना और राष्ट्रीय केडिट कोर के संयुक्त तत्वाधावन में इटारसी का मानचित्र प्रदर्शित करते हुए एक मानव श्रृंखला बनाई गई। प्राचार्य डॉ. राकेश मेहता ने कहा कि 1950 के बाद से हर वर्ष 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष का विषय मानव अधिकार हमारी दैनिक आवश्यकताएं था।
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की भूमिका
राजनीति शास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष, सुशीला वरवड़े ने कहा कि राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग भारत को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि मानवता आज जलवायु परिवर्तन, पर्यावरणीय क्षरण, संघर्ष और आतंकवाद जैसी अभूतपूर्व चुनौतियों का सामना कर रही है। इससे निपटने के लिए सीमाओं और पीढिय़ों के पार एकजुटता दिखाने की आवश्यकता है। इस पर्व को मनाने के लिए महाविद्यालय मैदान में नियमित छात्र-छात्राओं ने इटारसी के मानचित्र बनाकर मानव श्रृंखला एक समरूपता लाने एवं उसे जीवन में उतारने का प्रयास किया है।









