इटारसी। आनंद पब्लिक स्कूल में मम्मी का टिफिन कॉम्पटीशन में लगभग 120 व्यंजनों का प्रदर्शन किया, जिसमें पाक कला का प्रदर्शन करने वाले अभिभावकों ने उत्साह से भाग लिया।
निर्णायक मंडल के सदस्य कीर्ति झा, मंजू गुप्ता, ऊषा खंडेलवाल, सोनम अग्रवाल, तृप्ति पटेल, श्वेता भारद्वाज, बिन्नी कपूर, रीटा अग्रवाल, अंजू गुप्ता, भारती गुरबाणी, प्रिया मनवानी ने व्यंजनों को चखकर अपने निर्णय दिये। इस मौके पर स्कूल संचालक विजय मनवानी, प्राचार्य अमिताभ बेस, सोना सेन और रेखा मालवीय उपस्थित रहे।









