इटारसी। युवा कांग्रेस नर्मदापुरम-इटारसी के नेताओं ने इटारसी-होशंगाबाद के मध्य द पार्क रिसोर्ट के सामने रेलवे द्वारा निर्मित गुणवत्ताहीन ब्रिज के खिलाफ धरना प्रदर्शन की घोषणा की है।
युवा कांग्रेस का आरोप है कि यह ब्रिज पूर्णत: गुणवत्ताहीन और गलत तरीके से बनाया गया है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि इस कृत्य में शामिल अधिकारियों पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
उक्त दोषी अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर कल 11 दिसंबर को सभी एकत्र होकर ज्ञापन सौंपेंगे। आंदोलन एएक्सईएन ऑफिस, रेलवे ग्राउंड के बाजू में 12 बंगला में दोपहर 1 बजे होगा। विधानसभा अध्यक्ष, युवा कांग्रेस नर्मदापुरम-इटारसी सौम्य दुबे, गौरव चौधरी जिला उपाध्यक्ष, युवा कांग्रेस नर्मदापुरम और शम्मी जायसवाल प्रदेश महासचिव, युवा कांग्रेस ने सभी कार्यकर्ताओं को आंदोलन स्थल पर पहुंचने का अनुरोध किया है।









