इटारसी। अभिकर्ता संगठन लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया, लियाफी की इटारसी शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह ईश्वर रेस्टोरेंट में आयोजित किया। इस समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके पदों की गोपनीयता और संगठन के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई।
संरक्षक अशोक सक्सेना, अध्यक्ष मोहन लाल यादव, कार्यकारी अध्यक्ष रामविलास गौर, सचिव नारायण बावरिया, कोषाध्यक्ष सविता वर्मा, वरिष्ठ संरक्षक एचएस तिवारी ने सभी साथियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई और उन्हें संगठन की जिम्मेदारियां सौंपीं। संगठन की गतिविधियों को विस्तार देने कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं। ओम प्रकाश पटेल, महेश असवारे, संदीप जैन, भगीरथ चौधरी, अखिलेश सोलंकी और दिलीप पटेल को उपाध्यक्ष बनाया गया। संतोष कहार और लक्ष्मी मालवीय ने सहसचिव का पद संभाला, जबकि आशा यादव उपकोषाध्यक्ष बनीं।
सीएलआईए अध्यक्ष की जिम्मेदारी रामावतार सराठे को दी गई। संगठन मंत्री के रूप में प्रदीप चौरे, देवेंद्र तोमर, नीलेश साहू और आनंद गालार को नियुक्त किया गया। मीडिया प्रभारी के रूप में राजेश चौरे और संजय बोरनारे तथा आईटी सेल प्रभारी के तौर पर कमलेश पटेल और उमाशंकर लोवंशी को जिम्मेदारी सौंपी गई। महिला विंग में सुधा अग्रवाल, संध्या गौर, मानसी सोलंकी और अर्चना जैन को महिला सांस्कृतिक विंग अध्यक्ष, तथा छाया मोयल, रश्मि गायकवाड़, रचना रायकवार और रानू केवट को महिला विंग अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार और अभिकर्ताओं के हितों की रक्षा के लिए कार्य करने की शपथ ली।









