इटारसी। युवा कांग्रेस ने आज हाईवे स्थित रेलवे ओवर ब्रिज की खराब गुणवत्ता और इससे जनता को हो रही परेशानियों को लेकर रेलवे के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया। युवा कांग्रेस ने पुल निर्माण के लिए जिम्मेदार तत्कालीन अधिकारियों और ठेकेदार पर एफआई की मांग करते हुए संबंधित रेलवे अधिकारी को ज्ञापन देने का कार्यक्रम रखा था।
अधिकारी कार्यालय से रहे नदारद
समस्त कांग्रेस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित होकर रेलवे अधिकारी के कार्यालय पहुंचे। पूर्व सूचना दिए जाने के बावजूद, सभी रेलवे अधिकारी कार्यालय छोडक़र चले गए। किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा ज्ञापन लेने के लिए नहीं आने पर, कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर रेल मंत्री का पोस्टर चिपकाया और उसी पर ज्ञापन भी चिपकाकर अपना विरोध दर्ज कराया।
युवा नेताओं के प्रमुख बयान
युवा नेताओं ने इस अवसर पर रेलवे अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए और चेतावनी दी। सौम्य दुबे, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व सूचना के बावजूद अधिकारियों की तानाशाही इस कदर हावी है कि कोई भी जनता की आवाज सुनने को तैयार नहीं है। यदि जल्द कार्यवाही नहीं हुई, तो चक्का जाम कर रोड बंद करेंगे और डीआरएम के इटारसी आने पर पुरजोर तरीके से विरोध दर्ज कराया जाएगा। गौरव चौधरी, जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि पहले भी भ्रष्टाचार हुआ है, और अब बिना टेंडर के कराया जा रहा सुधार कार्य पूर्णत: नियम के विरुद्ध है, जिसमें पुन: भ्रष्टाचार की पूरी संभावना है। शम्मी जायसवाल प्रदेश महासचिव ने कहा कि तत्कालीन ठेकेदार एवं अधिकारी पर यदि जल्दी मामला दर्ज नहीं किया गया तो युवा कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।
इस विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जायसवाल, अजय मिश्रा, अशोक जैन, राजकुमार केलू उपाध्याय, गोल्डी बैस, प्रतीक मालवीय, प्रणीत मिश्रा, मयंक चौरे, आनंद पटेल, ओम सेन, बाबू चौधरी, नरेश चौहान, पवन बोहरा, संजय नगरिया, शेख रमजान, अनिल रैकवार, पप्पी कालोसिया, अनूप गाँचले, पप्पू आठनेर, अमल सरकार, चंद्रकांत बहारे, राहुल दुबे, दिनेश बलौरिया, सोनू बकोरिया, अतुल तिवारी, चंदू दुबे, मोनी चंद्रवंशी, समीर परते, आकाश चौधरी, सचिन तिवारी, निहाल ठाकुर, रोहित राजपूत, दुर्गेश राजपूत, बबलू बामने, मितेश कनोजिया, राजा कनोजिया, अभी सराठे, अक्षत जायसवाल, आदित्य चौधरी, रिक्कू हनोतिया, हर्ष अमन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।









