इटारसी। रक्षा संस्थान सेंट्रल प्रूफ एस्टैब्लिशमेंट इटारसी में डायरेक्टर जनरल, डिफेंस क्वालिटी एश्योरेंस, एन. मनोहरन, ने एडीजी और एडीजी (एडम) के साथ दौरा किया।इस दौरे का उद्देश्य ऑपरेशनल रैडिनेस का मूल्यांकन करना और संस्थान में चल रही प्रूफिंग गतिविधियों की समीक्षा करना था। एन मनोहरन ने प्रूफ रेंज, मैगज़ीन और संबंधित सुरक्षा इन्फ्रास्ट्रक्चर का अवलोकन किया।
उन्होंने हथियार फायरिंग ट्रायल्स को भी देखा, जिससे परीक्षण प्रक्रियाओं, फायरिंग प्रोटोकॉल और डेटा रिकॉर्डिंग विधियों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हुआ। उन्होंने तकनीकी कर्मचारियों के साथ बातचीत की और हथियार के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने तथा गुणवत्ता मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने में अपनाए गए व्यवस्थित दृष्टिकोण की सराहना की। मेजर जनरल आर एस सलारिया, कमांडेंट सीपीई, भी इस दौरान महानिदेशक एन. मनोहरन के साथ मौजूद रहे।









