इटारसी। शहर में आज शुक्रवार, 12 दिसंबर को राज्य स्तरीय ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। यह प्रतियोगिता सांई फॉर्चून, इटारसी में आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक सांई कृष्णा थोटा उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने की।
एसपी श्री थोटा और जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री पांडेय ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय के साथ धर्मेंद्र मालवीय, अनिल बस्तवार, अजय पटेल, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार, अनूप गांचले, विक्की तिवारी, संतोष बामने, सुशील बस्तरवार, अभिषेक पटेल सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।









