इटारसी। शहर की स्वच्छता और जनस्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए, इटारसी नगर पालिका परिषद ने आज आवारा सूअरों के खिलाफ एक बड़ा और विशेष अभियान शुरू किया है। नगर पालिका अध्यक्ष के सीधे निर्देशन में यह कार्रवाई पिछले दो दिनों से लगातार जारी है।
यह सघन कार्रवाई शहर के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में की गई है, जिनमें पुरानी इटारसी, गरीबी लाइन, सनखेड़ा नाका, जाटाव मोहल्ला, महर्षि कॉलोनी, मालवियागंज, बुढ़ी माता के पीछे नाला मोहल्ला, मेहरा गाँव, बंगलिया नदी क्षेत्र, नगरखेड़ा, इंडस्ट्रियल एरिया, न्यास गरीबी लाइन तथा न्यास पेट्रोल पंप के पीछे के क्षेत्र शामिल हैं। अभियान में नगर पालिका को बड़ी सफलता मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अब तक लगभग 200 से 250 आवारा सूअरों को पकड़ा जा चुका है।
नगर पालिका परिषद, इटारसी ने शहर के सभी नागरिकों से इस महत्वपूर्ण अभियान में सहयोग करने और अपने क्षेत्रों में स्वच्छता एवं जनस्वास्थ्य बनाए रखने की अपील की है। नगर पालिका का कहना है कि यह अभियान भविष्य में भी जारी रह सकता है।









