- – देश भर की डेढ़ दर्जन से अधिक टीमें लेंगी हिस्सा
- – उद्घाटन मैच ऑर्डिनेंस फैक्ट्री इटारसी- बैतूल के बीच
इटारसी। भारतीय हॉकी के गौरवशाली इतिहास को समर्पित अखिल भारतीय महात्मा गांधी स्मृति हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ कल, 14 दिसंबर को इटारसी में किया जाएगा। यह आयोजन नगर के खेल प्रेमियों के लिए उत्साह और गौरव का विषय होगा। उद्घाटन समारोह दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा। आज शाम विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने टूर्नामेंट की तैयारियों का जायजा लिया।
आमंत्रित प्रतिभागी टीमें
इस महाकुंभ में देश के विभिन्न राज्यों और विभागों की डेढ़ दर्जन से अधिक प्रतिष्ठित टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में शामिल होने वाली प्रमुख आमंत्रित टीमों में दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर, साउथ सेंट्रल रेलवे सिकंदराबाद, उत्तर-मध्य रेलवे इलाहाबाद, दक्षिण-पश्चिम रेलवे बैंगलोर सहित आर्मी ग्रीन जालंधर, पाम्पोश राउरकेला, महाराष्ट्र इलेवन, रायपुर एकेडमी, साई बरेली, सैफई उत्तर प्रदेश, एफसीआई पुणे, अमरावती महाराष्ट, सीपीएमजी भोपाल, जबलपुर, इंदौर, बालाघाट की टीमें रहेंगी।
शुभारंभ के अवसर पर दो रोमांचक मैच खेले जाएंगे। पहला उद्घाटन मैच ऑर्डिनेंस फैक्ट्री इटारसी बनाम बैतूल तथा द्वितीय मैच: जबलपुर बनाम हरदा के मध्य खेला जाएगा। शुभारंभ के अवसर पर नगरपालिका परिषद इटारसी के अध्यक्ष, पार्षदगण, तथा हॉकी इटारसी के वरिष्ठ खिलाड़ी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति ने समस्त खेल प्रेमियों एवं नगरवासियों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करें।









