इटारसी/केसला। जनपद पंचायत केसला के पंचायत पदाधिकारियों और कर्मचारियों का तीन दिवसीय फील्ड विजिट/एक्सपोजर विजिट भ्रमण 13 दिसंबर से शुरू हो गया है। यह भ्रमण 15 दिसंबर तक चलेगा।
उद्देश्य और आयोजन
- उद्देश्य : इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य भोपाल और रायसेन जिलों की उत्कृष्ट कार्यों वाली पंचायतों का दौरा करना है, ताकि वहां के सफल मॉडल को समझकर केसला जनपद में लागू किया जा सके।
- आयोजक : यह विजिट जनपद पंचायत केसला, जिला नर्मदापुरम के कार्यालय द्वारा संजय गांधी युवा नेतृत्व एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण संस्थान, पचमढ़ी के संदर्भित पत्र के तहत आयोजित की गई है।
- प्रतिभागी : इस भ्रमण के लिए कुल 40 प्रतिभागियों का चयन किया गया है, जिनमें कार्यालयीन कर्मचारी और पंचायत पदाधिकारी दोनों शामिल हैं।
- कर्मचारी : ब्लॉक समन्वयक, एडीईओ, सहायक अकेक्षण अधिकारी, सहायक ग्रेड-03 आदि।
- पदाधिकारी : सरपंच, सचिव, और ग्राम रोजगार सहायक। भ्रमण दल जनपद पंचायत केसला से भोपाल के लिए रवाना हुआ।
प्रमुख प्रतिभागी
भ्रमण में शामिल कुछ प्रमुख पदाधिकारी/कर्मचारियों में किरण धोठे मास्टर ट्रेनर, नीरज धौलपुरिया ब्लॉक समन्वयक सामाजिक अंकेक्षण, समता अंबोरे ब्लॉक समन्वयक बैक पैसा एक्ट, सुमेर कासदे केसला ब्लाक अध्यक्ष संयुक्त मोर्चा, मनीष राजपूत रोजगार सहायक ब्लॉक अध्यक्ष, सरपंच शुभम कुमार चांदौन, उमेश मरकाम तीखड, सचिव संतोष साध, कामता प्रसाद यादव, शिव शंकर जोठे, दुर्गेश तोमर हैं।









