इटारसी। शीतकाल की शुरुआत के साथ, शनिवार को बांद्राभान स्थित श्रीमती लक्ष्मी बाई कोदूलाल साहू स्मृति आसरा वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के लिए गर्म ऊनी वस्त्रों का वितरण किया। वृद्धाश्रम के दो दर्जन से अधिक वृद्धजनों को गर्म ऊनी मोजे और टोपे वितरित किए गए ताकि वे कड़ाके की ठंड से सुरक्षित रह सकें। यह वितरण समाजसेवी और व्यवसायी रोहित बावेजा की ओर से की गई एक सराहनीय पहल का हिस्सा है।
श्री बावेजा द्वारा प्रतिवर्ष वृद्धजनों के लिए गर्म ऊनी सामग्री मोजे और टोपे आदि दान स्वरूप प्रदान की जाती है। इस दान सामग्री का वितरण वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी प्रमोद पगारे द्वारा युवा पत्रकार भूपेंद्र विश्वकर्मा के साथ आसरा वृद्धाश्रम पहुंचकर किया। इस मौके पर वृद्धाश्रम की संचालक श्रीमती निर्मला माथनकर, स्टाफ सदस्य और सभी वृद्धजन उपस्थित रहे। इस सामाजिक कार्य की सभी ने सराहना की।









