इटारसी। नर्मदापुरम पत्रकार संघ ने श्री प्रेम शंकर दुबे को पत्रकार भवन में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह अवसर स्वर्गीय दुबे के योगदान को याद करने और उन्हें सम्मान देने के लिए आयोजित किया गया था। उपस्थित सभी पत्रकार साथियों और गणमान्य नागरिकों ने स्वर्गीय दुबे के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस श्रद्धांजलि सभा में शहर के वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और गणमान्य नागरिक शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से वरिष्ठ साहित्यकार मिलिंद रोन्धे, सुधांशु मिश्रा, दुबे परिवार से नूतन दुबे, पुनीत दुबे, राजेश दुबे, पत्रकार मंगेश यादव, राहुल शरण, पुनीत मालवीय, राहुल अग्रवाल, सुरेंद्र राजपूत, प्रमोद पगारे, ब्रजमोहन सोलंकी आदि मौजूद रहे। वक्ताओं ने स्वर्गीय प्रेम शंकर दुबे के पत्रकारिता के सिद्धांतों, उनके निडर लेखन और नई पीढ़ी के पत्रकारों को दिए गए मार्गदर्शन को याद किया।









