इटारसी। सनाढ्य ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक का आयोजन श्री शंकर मंदिर, इंगल चाल के सत्संग सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता पं. गोविंद प्रसाद दीक्षित ने की। इतनी शक्ति हमें देना दाता प्रेरक गीत के सामूहिक गायन के साथ बैठक का शुभारंभ हुआ। इस दौरान माह में जन्म दिवस वाले सदस्यों प्रशांत चौबे एवं रामगोपाल शर्मा को पुष्पहार पहनाकर बधाई दी गई।
प्रतिभा सम्मान और महत्वपूर्ण निर्णय
प्रतिभा सम्मान : लंबित प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम को आगामी 11 जनवरी 2026 को प्रात: 10:30 बजे से आयोजित करने पर सहमति बनी।
मतदाता सूची शुद्धिकरण : निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची के शुद्धिकरण अभियान की सदस्यों ने सराहना की। सदस्यों का मानना था कि इससे देश को घुसपैठियों से मुक्ति मिलने और बोगस वोट डलने की समस्या से निजात मिलेगी।
सडक़ समस्या : गरीबी लाइन से रेल अंडरब्रिज को जाने वाले खस्ताहाल सडक़ मार्ग का मुद्दा भी बैठक में उठा। इसके जीर्णोद्धार के लिए नगर पालिका को ज्ञापन देने पर सहमति बनी।
बैठक के अंत में शारदाबाई शर्मा भीलाखेड़ी तथा शहर के दो चिकित्सकों डॉ. अनिल सिंह एवं डॉ. पीडी अग्रवाल के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संचालन अध्यक्ष राजकुमार दुबे ने, जबकि आभार सचिव पं. घनश्याम शर्मा ने व्यक्त किया।









