इटारसी। नर्मदापुरम जिले की सेस्टोबॉल टीम ने जबलपुर में आयोजित स्टेट सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर सेस्टोबॉल चैंपियनशिप 2025 में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 10 से 15 से अधिक टीमों ने भाग लिया था, जिसमें नर्मदापुरम जिले की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
- सब-जूनियर वर्ग : द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
- जूनियर वर्ग : तृतीय स्थान प्राप्त किया।
- सीनियर वर्ग : प्रथम स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी जीती।
इस शानदार सफलता का श्रेय टीम के श्रेष्ठ कोच उत्कर्ष मालवीय की उत्कृष्ट कोचिंग, जुनून और प्रेरणा को दिया गया है। खिलाडिय़ों की कड़ी मेहनत और अनुशासन से ही यह उपलब्धि संभव हो पाई है। पूरे नगरवासियों ने टीम को इस बड़ी जीत पर हार्दिक बधाई दी है।
टीम में शामिल खिलाडिय़ों करण केवट, रेहान खान, वेदांत पटेल, सुमित चौहान, शरणांश, रेहान कुरैशी, तनवीर बरखाने, शिवांश तिवारी, राहुल सिसोदिया, लक्ष्य सिसोदिया, अजहर खान, इशान खान, काव्या मालवीय एवं तालिब खान की मेहनत ने ये जीत दिलायी है।









