सिवनी मालवा। मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत नि:शुल्क साइकिल योजना के तहत शासकीय नवीन हाई स्कूल सिवनी मालवा में आज द्वितीय चरण का साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस चरण में कक्षा 9 वीं के 16 विद्यार्थियों को साइकिलें प्रदान की गईं।
मुख्य अतिथि ईश्वर जमींदार, नगर पालिका पार्षद, ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए साइकिलें वितरित कीं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे प्रतिदिन साइकिल से समय पर स्कूल आएं, अध्ययन करें और समय पर घर लौटें। श्री जमींदार ने सरकार की इस योजना का लाभ विद्या अध्ययन में सुगम तरीके से विद्यालय पहुंचने हेतु अवश्य करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में प्रदीप लौवंशी एवं विनोद मालवीय, प्राचार्य सुरेंद्र कुमार पाटिल तथा शिक्षक मणिशंकर शर्मा भी मौजूद थे।
इन गांवों के विद्यार्थियों को मिला लाभ
यह नि:शुल्क साइकिल योजना उन पात्र विद्यार्थियों के लिए है जो विद्यालय से 2 किलोमीटर से अधिक दूरी से आते हैं। साइकिल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में गंगिया से आनंद कुमार, बाबडिय़ा बापू से आयुष, धामनिया से अमन, नाहरकोला खुर्द से अंकित कुमार, अर्जुन सिंह और आयुष कुमार, सहजकुई से बसंत धुर्वे, कार्तिक राजपूत, मयंक और मोहित, बिल्धी से कार्तिक, बाराखड से मयंक, झाड़बिड़ा से प्रियांशु, बांकाबेड़ी से राजा कुमार, और तीनस्या, निपानिया से रोहन कुमार शामिल रहे।









