इटारसी। पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर जोन की मान्यता प्राप्त यूनियन वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ ने अपने विजय दिवस 12 से 18 दिसम्बर तक कर्मचारी आभार सप्ताह के अंतर्गत आज डीजल शाखा इटारसी में एक कर्मचारी समस्या शिविर का आयोजन किया। शिविर में डीजल शेड के कर्मचारियों ने अपनी क्वार्टर और पदोन्नति से संबंधित विभिन्न प्रमुख समस्याएं यूनियन पदाधिकारियों के सामने रखीं।
इस अवसर पर डीजल शाखा अध्यक्ष महाकालेश्वर कश्यप, सचिव राजेश यादव, कोषाध्यक्ष यशवंत सोलंकी, पवन प्रजापति, योगेश यादव, अरुतेंद्र सिंह, नरेन्द्र सिंह, कुलदीप पटेल, गोविंद सोनी, अभय कुमार, गौतम यादव, हेमन्त मीणा, सुनील श्रीवास्तव, सरोज कुमार, हिमांशु शर्मा, अमित डागर एवं श्रीमती रेखा संखुले उपस्थित रहे। यूनियन ने कर्मचारियों को उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।









