इटारसी। हिंदू महाशक्ति संघ इटारसी ने न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ की पंचकोसी नर्मदा परिक्रमा यात्रा के शुभारंभ पर परिक्रमा यात्रियों का भव्य स्वागत और प्रसादी वितरण किया।
नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर आयोजित कार्यक्रम में हिंदू महाशक्ति संघ ने परिक्रमा यात्रियों का पुष्प मालाओं से स्वागत किया और उन्हें खिचड़ी व फल वितरित किए। न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ की पंचकोसी यात्रा में राष्ट्रीय अध्यक्ष डी एल शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव जीतेंद्र राजवंशी, प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा, उपाध्यक्ष पलक ठाकुर सहित कुल 11 लोग शामिल हुए।
इस दौरान हिंदू महाशक्ति संघ की ओर से जिला अध्यक्ष कालीचरण बामने, जिला उपाध्यक्ष वीर सिंह मालवीय, संभागीय मंत्री सतीश कुचबंदिया, जिला ग्रामीण अध्यक्ष भीम यादव, माखन नगर ग्राम अध्यक्ष सूरज यादव, उपाध्यक्ष अभिषेक यादव, वरिष्ठ कार्यकर्ता दीनू सरदार, अजय केवट, मनीष यादव व अजय यादव उपस्थित रहे।









