इटारसी। समाजसेवी स्वर्गीय रमेश सोनकर की पत्नी स्वर्गीय श्रीमती लक्ष्मी बाई सोनकर की पुण्यतिथि पर उनके पुत्र राम शंकर सोनकर ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।
शिविर में डॉक्टर सुनील देवानी ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में,14 वृद्धजनों का बीपी, शुगर, रक्त, खांसी, बुखार, दर्द एवं लिपिड प्रोफाइल, थायराइड, यूरिक एसिड, की निशुल्क जांच की गई सोनकर परिवार के सदस्यों ने निशुल्क दवाइयों वितरण किया। इस शिविर में विशाल सोनकर, मोंटी सोनकर, पूनम सोनकर, कान्हा सोनी, भूरा सोनी, विजय राजपूत, स्टाफ मौजूद रहा।









