इटारसी। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ मुख्य शाखा, इटारसी, मुख्यालय एवं मंडल के निर्देशानुसार मनाए जा रहे विजय दिवस 12 से 18 दिसंबर के उपलक्ष्य में एक पद यात्रा और जनसंपर्क अभियान आयोजित करने जा रहा है। यह कार्यक्रम संगठन को मान्यता मिले एक वर्ष पूरे होने की खुशी में भी रखा गया है।
वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ की मुख्य शाखा द्वारा यह कार्यक्रम जोनल महामंत्री अशोक शर्मा के मार्गदर्शन में तथा आरके शर्मा, कमलेश परिहार, कार्यकारी अध्यक्ष नितिन परमार और मंडल कोषाध्यक्ष भागीरथ मीणा के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम अनुसार कल 17 दिसंबर को सुबह 8 बजे नयायार्ड बिजली ऑफिस से स्टेशन परिसर पदयात्रा आयेगी। पद यात्रा के दौरान मुख्य शाखा के सभी पदाधिकारी और युवा साथी विभिन्न डिपो और कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य संगठन को भविष्य में और अधिक सहयोग सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों से निवेदन करना है।
संगठन के सदस्य बिजली ऑफिस नया यार्ड, रेलवे चिकित्सालय, चीफ यार्ड मास्टर आफिस, आरआरआई केबिन, बुकिंग ऑफिस, पार्सल ऑफिस, आरक्षण कार्यालय, स्टेशन परिचालन, माल गोदाम, 12 बंगला, ईटीएल ऑफिस में कर्मचारियों से मिलकर उन्हें संगठन का प्रतीक चिन्ह प्रदान कर आभार व्यक्त किया जाएगा, साथ ही मान्यता के चुनाव में एक वर्ष पूर्ण होने पर बधाई भी प्रेषित की जाएगी। मुख्य शाखा ने समस्त पदाधिकारियों, युवा साथियों और कर्मचारियों से इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का निवेदन किया है।









