इटारसी। रेलवे प्रशासन द्वारा नई समय-सारणी लागू किए जाने के बाद अब भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन से गुजरने वाली चार प्रमुख ट्रेनों के समय में आंशिक बदलाव किया गया है। यह परिवर्तन 1 जनवरी, 2026 से प्रभावी होगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों की सुविधा और परिचालन संबंधी कारणों से ट्रेनों के आगमन समय को संशोधित किया है। जिन ट्रेनों के समय में बदलाव हुआ है, उनमें प्रयागराज, भोपाल, सहरसा और पटना से आने वाली गाडिय़ां शामिल हैं।
परिवर्तित समय की सूची
गाड़ी संख्या ट्रेन का नाम पुराना समय नया समय (1 जनवरी से)
- 11274 प्रयागराज छिवकी-इटारसी एक्सप्रेस 11: 30 बजे 13:20 बजे
- 11272 भोपाल-इटारसी एक्सप्रेस 11:30 बजे 13:50 बजे
- 22351 सहरसा-सर एम. विश्वेश्वरैया बेंगलुरु एक्सप्रेस 12:35 बजे 12:20 बजे
- 22353 पटना-सर एम. विश्वेश्वरैया बेंगलुरु एक्सप्रेस 12:35 बजे 12:20 बजे
यात्रियों के लिए सलाह
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की नवीनतम जानकारी प्राप्त कर लें। यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, NTES (नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम) मोबाइल ऐप या नजदीकी स्टेशन के पूछताछ काउंटर से अपडेटेड समय-सारणी की पुष्टि कर सकते हैं ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।









