इटारसी। सेज ग्रुप भोपाल द्वारा प्लेटिनम प्लाजा में सेज शिक्षा आपके द्वार अभियान के अंतर्गत छात्र एवं शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। दो सत्रों में चले इस प्रभावशाली कार्यक्रम में शिक्षा के भविष्य, करियर काउंसलिंग और नवाचारों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में इटारसी के 150 से अधिक विद्यार्थियों ने सहभागिता की। सेज यूनिवर्सिटी और एसआईआरटी समूह के विशेषज्ञों ने छात्रों को उभरते हुए करियर विकल्पों, नई उद्योग प्रवृत्तियों और कौशल विकास के महत्व के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने विशेष रूप से इंजीनियरिंग, फार्मेसी, मैनेजमेंट और कंप्यूटर एप्लिकेशन जैसे कोर्सेज में गहरी रुचि दिखाई।
समाज के शिल्पकारों का अभिनंदन
शाम के सत्र में शिक्षक सम्मान समारोह में इटारसी एवं आसपास के क्षेत्रों के प्रतिष्ठित शिक्षकों ने भाग लिया। इस सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे एवं आरके चोलकर उपस्थित रहे। इस दौरान विशेषज्ञों ने नई शिक्षा नीति और वर्तमान शिक्षण पद्धतियों पर अपने विचार साझा किए।
वक्ताओं ने सेज समूह के चेयरमैन इंजीनियर संजीव अग्रवाल की शिक्षा-उन्नयन दृष्टि और नवाचारों की सराहना की। प्रो. आलोक बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक न केवल ज्ञान देते हैं, बल्कि समाज के भविष्य को भी आकार देते हैं। आयोजन को सफल बनाने में सेज ग्रुप के वरिष्ठ प्रो. अरशद, प्रो. आलोक बघेल, राहुल मालवी, आयुषी तिवारी और रवि चौहान की मुख्य भूमिका रही।









