इटारसी। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ की मुख्य शाखा इटारसी द्वारा रेलवे चुनाव में ऐतिहासिक जीत का एक वर्ष पूर्ण होने पर ‘विजय दिवस’ मनाया गया। इस अवसर पर संघ द्वारा एक भव्य पदयात्रा निकाली गई, जिसमें सभी विभागों के रेल कर्मचारियों से संपर्क कर उनका आभार व्यक्त किया गया।
नया यार्ड से अस्पताल तक पहुंची यात्रा
बुधवार सुबह 8 बजे नया यार्ड बिजली विभाग से पदयात्रा का शुभारंभ हुआ। यह यात्रा जीसी-4 क्षेत्र से होते हुए 12 बंगला स्थित बिजली कार्यालय पहुंची, जहां एक विशाल सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद पदयात्रा स्टेशन क्षेत्र पहुंची, जहां आरआरआई केबिन, बुकिंग कार्यालय, स्टेशन प्रबंधक कार्यालय और टीसी कार्यालय में कर्मचारियों से मुलाकात की गई। अंत में रेलवे चिकित्सालय पहुंचकर डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति आभार जताते हुए यात्रा का समापन हुआ।
स्मृति चिन्ह के रूप में बांटी ‘की-रिंग’
संघ के मार्गदर्शक अशोक शर्मा के निर्देशन में आयोजित इस यात्रा के दौरान सभी रेल कर्मचारियों को जागरूक किया गया और स्मृति चिन्ह के रूप में ‘की-रिंग’ भेंट की गई। स्टेशन प्रबंधक शुभेंदु राय ने सभा को संबोधित करते हुए संघ को जीत की बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, आरपीएफ थाना प्रभारी पांडे जी, सीटीआई हेमंत सोनी, डॉक्टर वर्गीज, डॉक्टर जितेन्द्र शर्मा और डॉक्टर वैष्णवी पिल्लई ने भी संघ के पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इनकी रही मुख्य भूमिका
मुख्य शाखा अध्यक्ष प्रीतम तिवारी, सचिव योगेश चौरे और कोषाध्यक्ष राजेश गौर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में महेंद्र कुशवाहा, रविंद्र चौधरी, शमशेर खान, हरि अहिरवार, मुकेश रैकवार, सत्यम चौहान, भूपेंद्र कुल्हारे, रोहित रैकवार, इरशाद खान, धीरज, अभय, आशीष भैसारे, दीपक साल्वे, लक्ष्मीबाई और संतोष मौर्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









