इटारसी। नगर के प्रतिष्ठित वरिष्ठ चिकित्सक, समाजसेवी एवं माता मंदिर अस्पताल के संचालक स्वर्गीय डॉ. अनिल सिंह के निवास पर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष माधव दास अग्रवाल ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और ईश्वर से इस दुख की घड़ी में परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता संदेश पुरोहित, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, पूर्व नगर मंडल उपाध्यक्ष सन्नी छाबड़ा और सोशल मीडिया प्रभारी शिवकांत मालवीय भी उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. सिंह के समाज के प्रति योगदान को याद करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।









