इटारसी। शहर के न्यास कॉलोनी उपकेंद्र से जुड़े कई इलाकों में कल बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड इटारसी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के चलते कल, 19 दिसंबर शुक्रवार को दो प्रमुख फीडरों की बिजली बंद रखी जाएगी।
विद्युत विभाग के अनुसार, 11 केवी बैंक कॉलोनी फीडर और सूरजगंज फीडर से जुड़ी सप्लाई सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगी। हालांकि, विभाग ने स्पष्ट किया है कि काम की स्थिति को देखते हुए समय को घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है।
ये क्षेत्र रहेंगे प्रभावित
बिजली बंद रहने से शहर के एक बड़े हिस्से पर असर पड़ेगा, जिनमें मुख्य रूप से बैंक कॉलोनी, शिक्षक कॉलोनी, दशमेश कॉलोनी, रॉयल स्टेट, तिरुपति, महर्षि नगर, गणेश नगर और प्रतापपुरा के साथ ही बागेश्वरी स्कूल, वर्धमान स्कूल, बनर्जी हॉस्पिटल, एलकेजी मॉल, एसबीआई बैंक एरिया और माता मंदिर अस्पताल, सूरजगंज चौराहा, काली मंदिर रोड, जाटव मोहल्ला, पुलिस लाइन, सोनावरी नाका, सब्जी मंडी का कुछ हिस्सा, जीआरपी कॉलोनी, एलईसी ऑफिस एरिया और 9वीं से 13वीं लाइन तक के विभिन्न क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।









