---Advertisement---

पेंशनर दिवस पर डॉ. रामशंकर चौरे विशिष्ट पेंशनर सम्मान से विभूषित

By
On:
Follow Us

– 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों का भी हुआ सम्मान

इटारसी। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन तहसील शाखा इटारसी और भारतीय स्टेट बैंक के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को पेंशनर दिवस का गरिमामय आयोजन किया गया। मालवीय गंज स्थित मदर टेरेसा हाई स्कूल प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज और संगठन के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले वरिष्ठ जनों का सम्मान किया गया।

डॉ. चौरे को विशिष्ट सम्मान

समारोह में डॉ. रामशंकर चौरे को विशिष्ट पेंशनर सम्मान से नवाजा गया। डॉ. चौरे सेवानिवृत्ति के बाद मेकलसुता आईटीआई का कुशल संचालन करने के साथ-साथ धर्म, अध्यात्म और योग के माध्यम से जनजागरण कर रहे हैं। इस गौरवशाली क्षण पर उनके भाई रामकिशोर चौरे सेवानिवृत्त वन मंडलाधिकारी और उनके पुत्र पंकज चौरे नगरपालिका अध्यक्ष सहित परिवार के सदस्य व प्रशंसक उपस्थित रहे।

बुजुर्ग पेंशनरों और नवागत सदस्यों का सत्कार

तहसील अध्यक्ष ओमप्रकाश पटैल ने बताया कि कार्यक्रम में 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों का शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। विशेष रूप से राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त 93 वर्षीय एसएल भारती का सम्मान कार्यक्रम का सबसे भावुक पल रहा। इसके अलावा, वर्ष 2025 में सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों का भी स्वागत कर उन्हें एसोसिएशन की सदस्यता दिलाई गई।

विशेषज्ञों ने दी जानकारी और एकजुटता का संदेश

भारतीय स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक सुजीत कुमार ने पेंशनरों को बैंक की लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी और साइबर अपराधों से बचने के तरीके साझा किए। रेलवे फेडरेशन के एके पाराशर ने पेंशनर दिवस के इतिहास और डीएस नकारा के संघर्षों को याद किया।

जिलाध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी ने भविष्य की चुनौतियों के लिए एकजुट रहने और प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने आपसी समन्वय व सहयोग पर बल दिया। संचालन रामचरन नामदेव ने किया एवं आभार प्रदर्शन एसके सचान ने किया। इस अवसर पर रुपेन्द्र गौर, जेपी सोनी, राजेंद्र गुप्ता, सुरेश रघुवंशी, शकुंतला आचार्य, हंसा कपूर सहित बड़ी संख्या में पेंशनर मौजूद थे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.