इटारसी। शासकीय एमजीएम कॉलेज की टीम ने शुक्रवार को प्राचार्य डॉ. राकेश मेहता के निर्देशन में केंद्रीय विद्यालय CPE और ऑर्डनेंस फैक्ट्री का भ्रमण किया।
डॉ. रश्मि तिवारी और डॉ. बस्सा सत्यनारायण के नेतृत्व में पहुँचे प्राध्यापकों ने कक्षा 12वीं के छात्रों को कॉलेज में संचालित कोर्सेस (BA, B.Com, BSC, BCA), नई शिक्षा नीति और सरकारी छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी दी। टीम ने छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करते हुए कॉलेज भ्रमण का आमंत्रण भी दिया। इस दौरान स्कूलों के प्राचार्य एवं कॉलेज स्टाफ का सक्रिय सहयोग रहा।









