- मालपानी परिसर में तीन दिवसीय ‘नानी बाई रो मायरो’ कथा का शुभारंभ
इटारसी। धार्मिक नगरी इटारसी के मालपानी परिसर में सोमवार से अंतरराष्ट्रीय कथाव्यास गोवत्स राधाकृष्ण महाराज के श्रीमुख से तीन दिवसीय संगीतमय ‘नानी बाई रो मायरो’ कथा का शुभारंभ हुआ।
महाराज ने कहा कि नगर की पहचान आलीशान भवनों से नहीं, बल्कि वहां रहने वाले भक्तों से होती है। उन्होंने वर्तमान पीढ़ी को आधुनिकता के बीच अपने सनातनी संस्कारों को न भूलने की सीख दी।
प्रथम दिवस की कथा में नरसी मेहता के जीवन और उनकी अटूट भक्ति से भगवत प्राप्ति के वृतांत को विस्तार से सुनाया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, विजय मालपानी, प्रदीप मालपानी, एसडीओपी वीरेंद्र मिश्रा, टीआई गौरव बुंदेला, प्रमोद पगारे, रमेश चांडक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।









