इटारसी। शहर के फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक रोमांचक खबर है। फाइटर फुटबॉल क्लब इटारसी के तत्वावधान में 28 दिसंबर से एक भव्य फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है। यह प्रतियोगिता 9 ए साइड, आयु 35+वर्ग के लिए आयोजित की जा रही है, जो डे-नाइट प्रारूप में खेली जाएगी।
विजेताओं पर होगी इनामों की बौछार
टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली टीमों के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार रखे गए हैं।
- प्रथम पुरस्कार – 7,000 और ट्रॉफी।
- द्वितीय पुरस्कार: – 3,000 और ट्रॉफी।
मैदान और नियम
प्रतियोगिता का आयोजन इटारसी के प्रसिद्ध खेल प्रशाल मैदान, खेड़ा में किया जाएगा। आयोजन समिति ने खेल को संतुलित और रोमांचक बनाने के लिए विशेष नियम निर्धारित किए हैं।
- टीम संरचना : एक टीम में कुल 9 खिलाड़ी होंगे।
- आयु सीमा : टीम में 4 खिलाड़ी 35 वर्ष से अधिक आयु के, 4 खिलाड़ी 40 वर्ष से अधिक आयु के और 1 खिलाड़ी किसी भी उम्र का खेल सकता है।
पंजीयन और संपर्क
टूर्नामेंट में भाग लेने की इच्छुक टीमें अपनी प्रविष्टि सुनिश्चित करने के लिए आयोजन समिति से संपर्क कर सकती हैं। अधिक जानकारी और टीम रजिस्ट्रेशन के लिए भगवत सिंह राजपूत से मोबाइल नंबर 9479833251 पर संपर्क किया जा सकता है।









